Pakistan vs England Live Updates T20 World Cup 2026: पल्लेकेले के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान से मिले 165 के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड को शाहीन अफरीदी ने तीसरा झटका दिया है. फिल सॉल्ट, जोस बटलर के बाद उन्होंने जैकब बैथल का शिकार किया. शाहीन टी20 वर्ल्ड कप में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं. (Live Scorecard)
टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई थी. लेकिन फिर सलामी बल्लेबाज फरहान ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम के बड़े स्कोर का बेस तैयार किया. फरहान टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 65 रन बनाए. जबकि इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके.
इससे पहले, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. पाकिस्तानी प्लेइंग इलेवन में शाहीन की वापसी हुई है. बता दें, अगर इंग्लैंड ने आज जीत दर्ज कर ली तो वह जारी टी20 20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन जाएगी.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक


0 Comments